Badshah Broking Kya Hai: ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Review और खतरे के संकेत

ट्रेडिंग की दुनिया में स्कैम तो बहुत हैं, लेकिन Badshah Broking का नाम अचानक इतना क्यों चर्चा में आ गया? 

बात वही है जहाँ से जिज्ञासा शुरू होती है।

पहली नज़र में यह एक आम-सी फाइनेंशियल एडवाइज़री लगता है: Telegram ग्रुप, WhatsApp मैसेज, और चमकदार डैशबोर्ड के साथ सब कुछ इतना सही-सही दिखता है कि कोई भी भरोसा कर ले।

लेकिन असली चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब NSE ने खुद इस प्लेटफ़ॉर्म के खिलाफ चेतावनी जारी कर दी।

तो आख़िर, Badshah Broking Kya Hai? कैसे ये लोगों को अपने जाल में खींचता है?

और क्यों इसे लेकर इतनी चर्चा हो रही है?

इसी रहस्य को खोलने की शुरुआत यहीं से करते हैं।

Badshah Broking in Hindi

Badshah Broking, जिसे कई लोग Baadshah Broking भी कहते हैं, खुद को एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बताता है जो निवेशकों को ट्रेडिंग में मदद करके “मुनाफ़ा कमाने” का मौका देता है। 

सुनने में बिल्कुल एक मॉडर्न ट्रेडिंग एडवाइज़री जैसा लगता है।

ये आमतौर पर दावा करते हैं कि वे आपको देंगे:

  • फ़्री या पेड स्टॉक टिप्स
  • Telegram/WhatsApp के “VIP ट्रेडिंग ग्रुप”
  • प्रीमियम स्टॉक लिस्ट
  • और एक डैशबोर्ड जिसमें आपको अपने “प्रॉफिट्स” दिखते रहते हैं

सब कुछ पढ़कर ऐसा लगता है जैसे यह कोई प्रोफेशनल सर्विस हो।

लेकिन असली सवाल यहीं उठता है: क्या Badshah Broking SEBI-registered है?

यहीं पर पूरा खेल खुल जाता है।

ये SEBI (Securities and Exchange Board of India) के साथ रजिस्टर्ड नहीं हैं। और यही सबसे बड़ा रेड फ़्लैग है, क्योंकि भारत में स्टॉक टिप्स या सलाह देना सिर्फ़ SEBI-registered एडवाइज़र्स के लिए ही कानूनी है।

यानी ऊपर से सब कुछ चमकदार, लेकिन अंदर से पूरा सिस्टम ही गैरक़ानूनी।

क्या Badshah Broking डब्बा ट्रेडिंग में शामिल है?

सबसे बड़ा सवाल यही है: क्या Badshah Broking असली मार्केट के बाहर डब्बा ट्रेडिंग चला रहा है?

यूज़र्स की शिकायतें जिस दिशा में इशारा करती हैं, वह काफ़ी साफ़ है।

कैसे पता चलता है?

  • लोगों का कहना है कि डैशबोर्ड पर दिखाया गया प्रॉफिट असली मार्केट से मिलता ही नहीं।
  • पैसे निकालने की बारी आते ही अकाउंट फ्रीज़, डिले, या सीधा ब्लॉक।
  • “Guaranteed returns” के नाम पर बार-बार ज़्यादा पैसा जमा करवाने का दबाव।
  • SEBI रजिस्ट्रेशन बिल्कुल नहीं, और ऊपर से NSE की चेतावनियाँ।

अगर कोई प्लेटफ़ॉर्म मार्केट के बाहर अपनी अलग “गुप्त ट्रेडिंग” चलाता हो, प्रॉफिट्स को मन-मर्ज़ी से दिखाता हो, और withdrawals रोकता हो, तो यह डब्बा ट्रेडिंग का क्लासिक पैटर्न है।

Badshah Broking के मामले में यही सब होते हुए दिख रहा है।

नतीजा?

न सिर्फ़ जोखिम, बल्कि सीधे ग़ैर-क़ानूनी ज़ोन में जाना।

सबसे सुरक्षित कदम, इससे दूरी।

Badshah Broking Real or Fake in Hindi

Badshah Broking खुद को एक legitimate trading प्लेटफ़ॉर्म के रूप में पेश करता है, लेकिन उसके पीछे की कहानी बिल्कुल अलग है। 

NSE ने सितंबर 2024 में इस पर fraud alert जारी किया था, और तब से इसकी गतिविधियां लगातार सवालों के घेरे में हैं।

NSE के नोट में क्या कहा गया:

  • अनरजिस्टर्ड एंटिटी: Badshah Broking और इसके operators SEBI के साथ registered नहीं हैं। इसका मतलब है कि ये कानूनी तौर पर स्टॉक मार्केट सलाह देने के योग्य नहीं हैं।
  • Investors को mislead करना: Telegram और WhatsApp ग्रुप्स, flashy dashboards, इनके ज़रिए लोगों को झूठे मुनाफ़े का वादा करके फंसाया गया।
  • मुख्य व्यक्ति: NSE ने Rahul Moladia, Aditya Jackson और Sahil को स्कैम चलाने वाले मुख्य लोग बताया।

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती।

2025 में भी यह स्कैम सक्रिय है:

  • FirmSuggest (जुलाई 2025) पर लोग बता रहे हैं कि उन्होंने ₹99 दिए, फिर ₹7,500–₹18,700, और अंत में सिर्फ fake dashboards मिले।
  • Dashboards में outdated transactions (2021 के) दिखाए जाते हैं, जो नए investors को असली लगते हैं।
  • Reddit पर traders दूसरों को चेताबनी दे रहे हैं। 

Badshah Broking सिर्फ़ नाम में legit लग सकता है, लेकिन सच यह है कि यह फ़र्जी और risky platform है।

अभी तक कोई arrests या enforcement action नहीं हुआ, इसलिए NSE का alert आज भी वैध है।

सुरक्षित निवेश के लिए इससे दूरी ही सबसे बेहतर है।

Badshah Broking की शिकायतें 

Badshah Broking को लेकर सबसे ज़्यादा शिकायतें उसी पल शुरू होती हैं जब लोग इसके अंदर कदम रखते हैं। 

शुरू में सब कुछ बड़ा आसान और भरोसेमंद दिखता है, लेकिन users के अनुभव कुछ और ही कहानी बताते हैं।

निचे हम कुछ रिव्यु के स्क्रीनशॉट डालें हैं। 

ये reviews, Badshah Broking पर सवाल उठाते हैं: क्या ये सही ब्रोकर हैं, ट्रेडिंग करने के लिए ?

सिर्फ ये कुछ reviews नहीं है।  लोग और भी बहुत शिकायतें कर रहे हैं। 

आम शिकायतें जो लोग कर रहे हैं की :

  1. ₹99 का upfront trap: Users बताते हैं कि ₹99 देकर “stock list” या “portfolio access” का वादा किया गया था, लेकिन अंदर जाकर सिर्फ़ एक empty सा login मिला, जिसमें काम का कुछ भी नहीं था।
  1. Login के बाद extra charges:  जैसे ही लोग लॉगिन करते हैं, असली खेल सामने आता है। “Premium portfolio” या “VIP list” देखने के लिए ₹8,000 -₹18,000 तक मांगे जाते हैं।
  1. Fake profit dashboard:  काफ़ी लोगों ने लिखा कि dashboard पर जो profits दिखते थे, वे सिर्फ़ numbers थे, कोई real trade या real investment कभी हुआ ही नहीं।
  1. Payment के बाद चुपी : Paise देते ही WhatsApp/Telegram admins और customer support गायब। Calls, messages, कुछ भी का जवाब नहीं।
  1. हर फीचर्स पर फीस :Withdrawal हो, portfolio unlock करना हो, या कोई और feature, हर चीज़ के लिए नया charge सामने आ जाता है।

ये शिकायतें पढ़के हमें किसी तरीके से भी, Badshah Broking को एक सेफ ब्रोकर साबित नहीं करता है। 

ऑनलाइन मनी फ्रॉड होने पर क्या करें?

अगर आप या आपका कोई जानकार ठगा गया है, तो चुप न रहें। 

शिकायत करना जरूरी है, इससे कार्रवाई बढ़ती है और दूसरों को भी बचाया जा सकता है।

1. SEBI में शिकायत

  • SEBI वेबसाइट पर जाएँ और “Unregistered Investment Advisers / Fraudulent Entities” चुनें।
  • सबूत जोड़ें: payment receipts, chat screenshots, phone numbers, fake dashboards।

2. NSE में शिकायत

  • Email: [email protected]
  • NSE ने पहले ही Badshah Broking पर fraud alert जारी किया है।

3. Cyber Crime में शिकायत Kare

  • National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें।
  • या नज़दीकी Cyber Crime Police Station जाकर FIR करें।

जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, उतना जल्दी कार्रवाई होगी और दूसरों को भी फंसने से बचाया जा सकेगा।

हमारी मदद लें 

अगर आपको या किसी जानकार को Badshah Broking से ठगी हुई है, तो यहाँ रजिस्टर करें । 

हम आपको step-by-step guidance देंगे कि कैसे शिकायत दर्ज करें और जरूरत पड़ने पर आगे escalate करें।

हमारी टीम ऑनलाइन फ्रॉड मनी रिकवरी मामलों में विशेषज्ञ सहायता प्रदान करती है।

अब तक हमने 10,000 पीड़ितों को उनके खोए हुए पैसे वापस दिलाने में मदद की है।

निष्कर्ष

Badshah Broking स्कैम हमें यह याद दिलाता है कि ट्रेडिंग में लालच और shortcuts भारी पड़ सकते हैं।

2024 में NSE का fraud alert जारी होने के बावजूद, यह स्कैम 2025 में भी वहीं पुरानी तरकीबों के साथ सक्रिय है।

अगर आप कभी ऐसे groups या individuals से मिलें जो guaranteed returns, fake dashboards, या upfront पैसा मांग रहे हों, तो उनसे दूरी बनाएं

इसके बजाय, SEBI-registered advisors चुनें या ट्रेडिंग सीखने के लिए authentic courses का सहारा लें।

अपना पैसा सुरक्षित रखें। स्टॉक मार्केट का पहला नियम याद रखें, अगर कुछ बहुत अच्छा लगता है, तो शायद वह सच नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader
Scroll to Top