Indore Ki Farzi Advisory Ki Shikayat Kaise Kare: अपने शहर से

Indore Ki Farzi Advisory Ki Shikayat Kaise Kare

Quick Summary

Advisory company किसी भी शहर में हो, complaint के तीनों बड़े रास्ते online हैं और आपके शहर से चलते हैं। Registered company के खिलाफ SCORES complaint और SMART ODR की सुनवाई, दोनों online होती हैं। Unregistered company के खिलाफ cyber crime complaint आपके अपने शहर के हिसाब से file होती है, क्योंकि cheating वहाँ हुई मानी जाती है जहाँ आपने payment किया। यानी case आपकी ज़मीन पर लड़ा जाता है, उसकी ज़मीन पर नहीं। नीचे पूरा रास्ता है, registered और unregistered दोनों situations के लिए, और वो गलतियाँ भी जो Indore वाली companies के cases में लोग सबसे ज़्यादा करते हैं।

Refund माँगने पर पहले टाला गया। फिर number उठना बंद हुआ। और जब आपने complaint की धमकी दी तो सामने से जवाब आया, “कर लो जो करना है, company Indore में है, यहां आकर दिखाओ।”

ये line सुनकर ज़्यादातर लोग ठंडे पड़ जाते हैं। कौन जाएगा दूसरे शहर, कौन करेगा वहाँ के चक्कर। और fraud करने वाले को यही चाहिए।

तो आज ये बात साफ कर लीजिए। उसकी वो line सिर्फ डराने का हथियार है। System में दूरी नाम की कोई ढाल नहीं है, और आपकी complaint आपके घर से file होकर उसके office तक पहुँचती है।

पहला कदम: Company की असलियत Confirm कीजिए

Indore की companies के case में ये step और भी ज़रूरी है, क्योंकि यहाँ नाम बदलने का खेल सबसे ज़्यादा चलता है। जिस नाम से आपने payment किया, हो सकता है company अब उस नाम से चल ही ना रही हो।

SEBI की site पर company का नाम और बताया गया registration number check कीजिए। साथ में अपनी payment receipt देखिए कि पैसा किस नाम के account में गया था। 

कई बार company का नाम कुछ और होता है और account किसी और entity का, और ये फर्क ही आपके case की दिशा तय करता है।

Check करने का step by step तरीका यहाँ है: sebi registration number check kaise kare

अगर Company Registered निकली

तो आपका रास्ता सबसे सीधा है, और Indore की दूरी का उस पर कोई असर नहीं।

SCORES पर complaint file कीजिए, अपने घर बैठे। Company को तय समय में जवाब देना होगा, चाहे उसका office कहीं भी हो। 

बात ना बने तो SMART ODR, जहाँ conciliation और hearings भी online होती हैं। आप अपने शहर में, वो अपने office में, और बीच में conciliator।

यानी जिस “यहां आकर दिखाओ” पर वो अकड़ रहा था, उस पूरे system में कहीं भी आपको Indore जाना ही नहीं है।

Refund के आपके अधिकार और SCORES का पूरा process इस guide में है: research analyst refund nahi de raha

अगर Company Unregistered निकली, या गायब हो गई

अब मामला cheating का है, और यहाँ एक बात समझ लीजिए जो ज़्यादातर लोगों को नहीं पता।

Cyber crime complaint उस जगह के हिसाब से चलती है जहाँ fraud हुआ, और fraud वहाँ हुआ माना जाता है जहाँ से आपने payment किया, यानी आपका शहर। 

आपको Indore की police के पीछे नहीं भागना, आपके शहर की cyber cell और national cyber portal से case शुरू होता है।

Cybercrime portal पर complaint, और SCORES में unregistered entity की शिकायत, तीनों अपने घर से। 

Indore वाले Cases की 3 खास गलतियाँ, इनसे बचिए

Indore की companies के cases में लोग बार बार वही तीन गलतियाँ दोहराते हैं, जो case को कमज़ोर कर देती हैं। यही गलतियाँ पहचान लीजिए, ताकि आप उनमें ना फँसें।

1.”Company office जाकर बात करता हूं” सोचकर मामला लटकाना। Office जाकर मिलता क्या है? नई promises, नया package, या बंद दरवाज़ा। इस चक्कर में जो हफ्ते जाते हैं, वही complaint की असली ताकत थे।

2. Naam बदली company को “band ho gayi” मानकर हार जाना। Company band नहीं हुई, नाम बदला है। आपका case उस entity और उन accounts के खिलाफ है जिनमें पैसा गया, और वो trail नाम बदलने से नहीं मिटती।

3. Indore के ही किसी “recovery agent” के हाथ लगना। Fraud के बाद कई victims को Indore के ही numbers से “हम वापस दिलवा देंगे, fees लगेगी” वाली calls आती हैं। समझ जाइए, ये उसी दुकान का दूसरा counter है। Recovery के नाम पर advance fees देना दूसरा fraud है।

ये तीनों गलतियाँ ज़्यादातर उन्हीं लोगों के साथ होती हैं जो company की असलियत पहचानने में देर कर देते हैं। 

Indore की fake advisories का पूरा pattern और उन्हें पहचानने का तरीका समझ लें तो ऐसी गलतियों से पहले ही बचा जा सकता है, पूरा सच यहाँ पढ़िए: indore ki farzi advisory companies ka sach

आपका सबसे बड़ा हथियार आपके Phone में है

Chats, payment records, call recordings, company के messages, सब आज save कीजिए और उनका backup लीजिए। 

Naam बदलने वाली companies के case में यही records साबित करते हैं कि कौन सी entity, कौन से account, कौन से numbers इस fraud में जुड़े थे।

Company का नाम, payment details और chats के साथ हमारी team को reach out करें और मदद लें।

Indore की companies के cases रोज़ आते हैं, और company registered है या भाग चुकी है, दोनों situations में आपके case का सही रास्ता वहीं तय हो जाएगा। यहाँ register करें

क्या Indore की फर्जी Advisory से पैसा वापस लेना मुमकिन है?

एक ऐसा ही case हमारे पास आया था, जहाँ एक trader को Indore-based advisory firm से लगातार calls आती रहीं, और आख़िरकार उसे profit-sharing के नाम पर अपना account handle करने के लिए राज़ी कर लिया गया, जो कि खुद एक बड़ा violation है। 

शुरुआत में profit दिखा, फिर अगले ही दिन एक volatile trading session में लगभग पूरा capital डूब गया, और company ने refund माँगने पर जवाब देना बंद कर दिया।

हमारी team ने पूरे मामले की जाँच की, entity की illegal account-handling activity को पहचाना, और सभी proofs इकट्ठा करके एक मज़बूत complaint तैयार की। लगातार follow-up के बाद company negotiation पर आई।

Indore की फर्जी Advisory से पैसा वापस लेना मुमकिन है
Indore फर्जी advisory case में refund की सफलता

अंत में investor को उसके जमा किए गए ₹1,00,000 में से ₹90,000, तीन installments में वापस दिलाए गए। 

ऐसी companies को शुरुआत में ही पहचानना सबसे बड़ा बचाव है। इसका पूरा तरीका यहाँ पढ़िए: indore ki farzi advisory kaise pehchane

निष्कर्ष

Indore की companies की सबसे बड़ी चाल यही होती है कि दूरी को अपनी ढाल बना लें, जबकि हकीकत में SCORES, SMART ODR और cyber crime, तीनों रास्ते आपके अपने शहर से खुलते हैं। 

Company registered हो या भाग चुकी हो, आपके chats, payment records और screenshots ही आपके case की असली ताकत हैं। 

नाम बदलना, office न मिलना, या fake recovery agents की calls, ये सब सिर्फ़ आपको रोकने की चालें हैं, आपके अधिकार को खत्म नहीं करतीं। 

अपने records इकट्ठा कीजिए और अपने शहर से ही अपने case की शुरुआत कीजिए।

Frequently Asked Questions

नहीं। SCORES और ODR का पूरा सिस्टम online है, और cyber complaint आपके शहर से file होती है। Agreement में लिखा कोई भी clause आपके इन रास्तों को बंद नहीं करता। ये line सिर्फ इसलिए बोली जाती है ताकि आप complaint का ख्याल ही छोड़ दें।

घबराइए मत, ये Indore pattern का हिस्सा है और case को कमज़ोर नहीं, मज़बूत करता है। Company के नाम पर पैसे लेकर personal account में लेना खुद में एक और गड़बड़ी है। वो account number आपकी cyber complaint का सबसे कीमती सुराग है।

हां। Website और number तो fraud का mask था, असली चीज़ payment trail है जो bank records में हमेशा रहती है। आपके पास जो भी screenshots और records हैं, उनके साथ complaint कीजिए। देर ज़रूर हुई है, पर रास्ता बंद नहीं हुआ।

हर victim की complaint अलग ही file होती है, पर एक ही company के खिलाफ जितनी ज़्यादा complaints, उतना तेज़ action। आप सब अपने-अपने records के साथ अलग complaints कीजिए और एक दूसरे के complaint numbers संभालकर रखिए। Pattern जितना साफ दिखेगा, company उतनी जल्दी घिरती है।

loader

FraudFree Support

We're online — reply instantly
Scroll to Top