Quick Summary
SEBI SCORES पर complaint के बाद entity को लगभग 21 दिन में जवाब देना होता है। जवाब से संतुष्ट ना होने पर review का stage आता है जो कुछ हफ्ते और लेता है। वहाँ से बात ना बने तो SMART ODR का रास्ता खुलता है, जहाँ conciliation का पहला दौर लगभग 21 दिन का होता है और settlement यहीं होने पर पूरा मामला 2 से 3 महीने में निपट सकता है। Conciliation fail होने पर arbitration का stage आता है जो कुछ महीने और लेता है। कुल मिलाकर आसान case 2 से 3 महीने में और लड़ाई वाला case 6 महीने से एक साल तक जा सकता है। देरी की सबसे बड़ी वजह अधूरे documents और कमज़ोर लिखी complaint होती है, और ये दोनों चीज़ें आपके हाथ में हैं।
Complaint file करने के बाद की रातें अलग होती हैं। रोज़ सुबह portal खोलकर status देखना। वही “under process” पढ़ना। और मन में वही सवाल घूमना।
“कहीं ये complaint भी फाइलों में दबकर तो नहीं रह जाएगी?”
ये blog आपको झूठी तसल्ली नहीं देगा। हर stage की असली timeline बताएगा, ये भी बताएगा कि case सबसे ज़्यादा कहाँ अटकते हैं, और ये भी कि देरी होने पर आपके हाथ में क्या है।
SEBI Complaint की हर Stage की पूरी Timeline
Timeline कोई सीधी लकीर नहीं है, ये एक funnel जैसी है जहाँ हर stage पर कुछ cases सुलझ जाते हैं और बाकी आगे बढ़ते हैं।
इसलिए आपका case कितना समय लेगा, ये इस बात पर टिका है कि वो किस stage पर रुकता है।
चाहे research analyst ne nuksan kiya हो या investment advisor ने, process का ढांचा लगभग वही रहता है।
कुछ cases पहले ही stage में शांत हो जाते हैं, तो कुछ आखिरी hearing तक खिंचते हैं।
नीचे stages का पूरा breakdown है, शुरुआती जवाब से लेकर आखिरी binding फैसले तक। इसे पढ़ने के बाद अंदाज़ा लग जाएगा कि आपका wait अभी कहाँ तक है।
Stage 1: SCORES पर पहला जवाब, लगभग 21 दिन
Complaint file होते ही वो entity तक पहुँचती है और उसे तय समय में जवाब देना होता है। SCORES के नियमों में इसके लिए लगभग 21 दिन की सीमा है।
यहाँ पहली बार आपको सामने वाले का रुख दिखता है। कुछ entities पहले ही जवाब में refund offer कर देती हैं, क्योंकि उन्हें SEBI की file में अपना नाम बार बार नहीं चाहिए।
लेकिन ज़्यादातर जवाब गोल मोल होते हैं। “Client ko service di gayi thi, terms accept kiye the।” ऐसा जवाब पढ़कर गुस्सा आता है, पर यही जवाब आगे के stages में आपके काम आता है, क्योंकि उनकी लिखी बात अब record पर है।
Stage 2: Review, जब पहला जवाब बेकार निकले
Entity के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, तो complaint को review में ले जाया जाता है। इस stage में मामला SEBI या संबंधित authority की नज़र से दोबारा देखा जाता है।
ये stage कुछ हफ्ते लेता है। और यहीं वो जगह है जहाँ आपकी complaint की quality सबसे ज़्यादा matter करती है।
जिस complaint में सिर्फ भावनाएँ लिखी हों, वो यहाँ कमज़ोर पड़ जाती है। जिसमें dates, amounts, violations और proof का साफ crm हो, वो आगे बढ़ती है। फर्क लिखने के तरीके का है, case के सच का नहीं।
Stage 3: SMART ODR, जहाँ असली फैसले होते हैं
SCORES से बात ना बनने पर SMART ODR का रास्ता खुलता है। यहाँ दो stages हैं और दोनों की रफ्तार अलग है।
Conciliation, लगभग 21 दिन। एक neutral conciliator दोनों पक्षों को बिठाकर settlement की कोशिश कराता है। सच ये है कि ज़्यादातर सुलझने वाले cases यहीं सुलझते हैं। Entity को भी पता होता है कि arbitration में उसका खर्चा और risk दोनों बढ़ेंगे।
Arbitration, कुछ महीने। Conciliation fail होने पर मामला arbitrator के पास जाता है, जो दोनों पक्ष सुनकर binding फैसला देता है।
यहाँ hearings होती हैं, documents जाँचे जाते हैं, इसलिए समय लगता है।
तो कुल कितना समय मान कर चलें?
सीधी बात, बिना घुमाए।
Entity पहले ही दबाव में आ जाए तो 1 से 2 महीने। Conciliation में settlement हो तो 2 से 4 महीने। Arbitration तक जाए तो 6 महीने से साल भर।
ये पढ़कर लंबा लग सकता है। पर इसे ऐसे देखिए। Complaint ना करने वालों का इंतज़ार कभी खत्म ही नहीं होता।
अगर आपके मन में यह सवाल है कि sebi complaint se paise wapas milte hain kya, तो सच यह है कि सही सबूत होने पर पैसा ज़रूर वापस मिलता है, बस इस पूरे प्रोसेस में थोड़ा धैर्य रखना पड़ता है।
देरी की 3 वजहें जो आपके हाथ में हैं
अधूरे documents। हर missing document एक चिट्ठी, एक जवाब और कुछ हफ्तों की देरी है। पहले दिन पूरा file बनाकर चलिए।
गलत जगह डली complaint। Registered entity का case unregistered category में, ya उल्टा। ऐसी complaint घूमकर वापस आती है और महीने खा जाती है।
कमज़ोर drafting। Complaint में violation का नाम ना होना, amount का हिसाब साफ ना होना, timeline का उलझा होना। यही चीज़ें “under process” को लंबा करती हैं।
तीनों गलतियाँ पहले दिन ठीक हो सकती हैं, बस file करने से पहले किसी अनुभवी नज़र से case दिखा लीजिए।
Complaint file करने से पहले, या अटकी हुई complaint के साथ, expert consultation लीजिए। Documents देखकर बताया जाएगा कि आपके case की realistic timeline क्या है और उसे तेज़ कैसे किया जाए। यहाँ register करें।
निष्कर्ष
SEBI complaint की timeline एक जैसी नहीं होती, ये इस बात पर टिकी है कि आपका case कहाँ सुलझता है, SCORES में ही या ODR तक जाकर।
अधूरे documents, गलत category और कमज़ोर drafting, यही तीन चीज़ें ज़्यादातर देरी की वजह बनती हैं और तीनों आपके हाथ में हैं।
धैर्य ज़रूरी है, पर सही तरीके से लड़ी गई complaint रुकती नहीं, बस समय लेती है।
शुरुआत मजबूत हो तो पूरा process उतना ही तेज़ चलता है।
Frequently Asked Questions
पहले check कीजिए कि entity का जवाब आया था या नहीं और आपने उसपर अपनी तरफ से कुछ भेजना था या नहीं। कई बार case इसलिए रुका होता है कि ball आपके court में है। Status समझ ना आ रहा हो तो complaint number के साथ consultation में पूछ लीजिए।
हो सकता है, SCORES और ODR दोनों investor खुद चला सकता है। सवाल ये है कि complaint कितनी मज़बूत लिखी गई है। Documents और drafting सही हो तो खुद लड़ने में कोई दिक्कत नहीं। कमज़ोर draft के साथ तो lawyer भी देर से ही जिताता है।
नहीं, बल्कि फायदा हो सकता है। उनका लिखा झूठ अब record पर है। अगले stage में जब आप chats और payment proof से उसका उल्टा दिखाते हैं, तो उनकी credibility वहीं खत्म हो जाती है। झूठे जवाब से घबराइए मत, उसे संभाल कर रखिए।
दोनों रास्ते अलग हैं और कुछ cases में consumer forum सही भी होता है। पर securities से जुड़े disputes के लिए SEBI का system इसलिए बेहतर है क्योंकि वहाँ entity का registration दांव पर होता है। कौनसा रास्ता आपके case में तेज़ रहेगा, ये case देखकर ही तय होता है।





