Research Analyst Ne Nuksan Kiya: क्या Refund मिल सकता है?

Research Analyst Ne Nuksan Kiya Kya Refund Mil Sakta Hai

Quick Summary

Research analyst को fees दी। Tips आए। Trades किए। और नुकसान हुआ। सवाल है क्या complaint हो सकती है। हर loss complaint ground नहीं होता। लेकिन अगर guaranteed return का वादा था, recovery के नाम पर और पैसे लिए, या account access दिया था, तो complaint ज़रूर होनी चाहिए। यह page दोनों situations को clearly explain करता है।

आपने भरोसा किया। एक known brand था, YouTube पर videos थे, SEBI registration number दिखाया था।

फीस दी। Calls आए। Trades किए।

और नुकसान हुआ।

अब आप यहाँ हैं, यह जानने के लिए कि क्या आप कुछ कर सकते हैं। क्या complaint होगी? क्या पैसा वापस मिलेगा?

जवाब इस पर depend करता है कि आपके साथ exactly क्या हुआ।

कब Loss होना एक Complaint नहीं होती?

यह सुनने में कठिन लगेगा, लेकिन पहले यह जानना ज़रूरी है।

अगर analyst ने सिर्फ stock recommendation दी थी और कोई guarantee नहीं थी, अगर risk disclosure document में clearly लिखा था कि losses possible हैं, और अगर market conditions की वजह से stocks नीचे गए, तो यह अकेले SEBI complaint का sufficient ground नहीं है।

Market prediction fail होना और SEBI violation होना दो अलग चीज़ें हैं।

लेकिन अगर उन्होंने कुछ specific वादे किए थे, तो situation पूरी तरह बदल जाती है।

कब नुकसान की Complaint ज़रूर करनी चाहिए?

पाँच situations हैं जहाँ आपका case strong है।

पहली: अगर उन्होंने guaranteed return का वादा किया था। “हम 30% monthly return देते हैं,” “आपका पैसा double होगा,” “loss नहीं होगा,” जैसे कुछ भी।

SEBI कोई भी registered analyst को यह वादा करने की permission नहीं देता। वादा करते ही violation हो जाता है, चाहे बाद में कुछ भी हो।

दूसरी: अगर loss के बाद recovery के नाम पर और पैसे माँगे। “थोड़ा और invest करो, पिछला loss भी recover हो जाएगा।” यह recovery scheme SEBI rules के खिलाफ है।

तीसरी: अगर specific lot sizes, exact entry-exit points, या “अभी यह खरीदो” type के personalized calls दिए गए। Research Analyst का scope general recommendations तक है। 

Personalized execution calls Investment Adviser का काम है जिसके लिए अलग SEBI license चाहिए। अगर RA ने यह काम किया तो वो अपने scope से बाहर था।

चौथी: अगर आपने account access दिया था और उन्होंने खुद trades किए। यह strictly illegal है और इसके बारे में detail यहाँ है।

पाँचवीं: अगर आपकी annual fees ₹1,51,000 से ज़्यादा थी। SEBI का यह cap है एक RA की सभी services मिलाकर। इससे ज़्यादा charge करना violation है और excess amount वापस मिल सकती है चाहे trades profit में हों या loss में।

Fees वापस मिल सकती है लेकिन Market Loss नहीं

यह एक important distinction है जो complaint से पहले समझनी चाहिए।

Fee recovery और market loss recovery दो अलग चीज़ें हैं।

Fees वापस मिलती हैं जब guaranteed return का वादा था, service deliver नहीं हुई, या fees personal account में गई हो। 

इसके अलावा, अगर research analyst ne agreed amount se jyada fees kaat li है, या ली गई कुल फीस SEBI cap से ज़्यादा थी, तो भी आप excess amount के रिफंड का दावा कर सकते हैं। 

आप subscription exit करना चाहते हैं तो pro-rata refund भी माँग सकते हैं। 

Market losses, यानी stocks नीचे जाने से जो पैसा गया, वह recover करना बहुत कठिन है। इसके लिए यह prove करना होगा कि specific trade analyst ने personally करवाई और वो उनके scope के बाहर थी।

इसीलिए जब complaint करें तो fee recovery पर focus करना strategically बेहतर है।

नियम उल्लंघन का Evidence कैसे बनाएं?

अगर आपकी situation ऊपर दी गई पाँच में से किसी एक से match करती है, तो यह evidence अभी save करें।

जो भी guarantee या promise था उसका screenshot। WhatsApp message हो, email हो, या call recording हो, जो भी है। Payment receipts और bank statements। Trading statements जिनमें actual trades और losses दिखती हों। और अगर recovery के नाम पर और payments हुई हैं तो वो सब records भी।

जितना ज़्यादा documented होगा, उतना strong case।

SEBI SCORES complaint कैसे file करें और कौन सी category चुनें, इसकी step-by-step guide यहाँ है: sebi complaint kaise kare

अगर Entity SEBI Registered नहीं थी

तो SEBI SCORES का रास्ता नहीं है।

लेकिन cybercrime portal पर Financial Fraud complaint होगी। Police complaint होगी। और अगर fraud के clear elements हैं तो legal recovery के और options भी हैं।

यह determine करना कि आपकी situation में कौन सा रास्ता most effective है, यही हमारी team का काम है।

हमारी team आपकी situation review करके clearly बताती है कि complaint ground है या नहीं, और अगर है तो कहाँ और कैसे file करनी है। यहाँ अपनी situation share करें

निष्कर्ष 

Research analyst को fees देकर loss होना दर्दनाक है। लेकिन हर loss complaint ground नहीं होता।

जो complaint ground बनाता है वह है: guarantee का वादा, recovery scheme, illegal account handling, personalized calls, या SEBI fee cap का उल्लंघन।

अगर इनमें से कुछ भी आपके साथ हुआ है तो complaint ज़रूर करनी चाहिए। Evidence save करें और process शुरू करें।

Frequently Asked Questions

अकेला market loss complaint का sufficient ground नहीं है। लेकिन अगर guaranteed return का वादा था, account handle कराया था, या recovery के नाम पर और fees ली गई, तो strong complaint ground है।

हाँ, लेकिन market loss और fee recovery के grounds अलग होते हैं। Fee recovery ज़्यादा realistic है। Guaranteed return वादा होने पर, service non-delivery होने पर, या SEBI fee cap exceed होने पर fees refundable हैं।

Direct market losses recover करना कठिन होता है। इसके लिए यह prove करना होगा कि specific trade analyst ने करवाई और वो उनके permitted scope से बाहर थी। Fee recovery का case comparatively simple और effective है।

यह recovery scheme है जो SEBI rules का violation है। इस situation में fee recovery का case बहुत strong होता है। All payments की documentation करें और SEBI SCORES complaint में यह specifically mention करें।

हाँ। SEBI complaint के लिए 3 साल की time limit है, cause of action की date से। जितनी जल्दी file करें उतना better क्योंकि evidence fresh रहती है।

loader

FraudFree Support

We're online — reply instantly
Scroll to Top