Quick Summary
आपने ₹10,000 की subscription ली लेकिन ₹13,000 कट गए। या auto-renew हो गया बिना permission के। या एक ही RA firm की multiple services subscribe करके annual total ₹1,51,000 से ज़्यादा हो गया। यह सब unauthorized fee collection है। SEBI registered entity के लिए यह violation है। Excess amount legally refundable है। यह page बताता है कि कहाँ complaint करें।
Bank statement खोली। Transaction देखी। Amount वो नहीं था जो आपने agree किया था।
“₹12,000 की subscription थी। ₹15,499 कट गए। यह extra ₹3,499 कहाँ से आए?”
Support को message किया तो बोले “GST और processing fee है।” लेकिन subscription लेते वक्त यह कोई mention नहीं था।
या आपने उसी RA firm की 3-4 services ली हैं और annual total कब ₹1,51,000 cross कर गया आपको पता ही नहीं चला।
इन situations में एक ही बात: वो पैसा आपका था। वापस मिलना चाहिए।
SEBI का Fee Cap क्या है?
यह rule बहुत लोगों को नहीं पता और advisory companies इसका फायदा उठाती हैं।
SEBI का नियम है कि कोई भी individual या HUF investor एक SEBI registered Research Analyst की सभी services मिलाकर maximum ₹1,51,000 per year से ज़्यादा fees नहीं दे सकता।
यह एक firm की सभी subscriptions का combined annual limit है।
DSIJ जैसी firms जो 17 अलग-अलग services offer करती हैं, उनके subscribers के लिए यह particularly relevant है। Multibagger pick, TAS, और Pop Options तीनों एक साथ ले लो तो ₹1,41,997 हो जाते हैं। कोई चौथा plan लिया तो cap cross।
और cap cross होने पर excess amount वापस मिल सकती है। चाहे services use की हों या नहीं।
Unauthorized Fee Deduction की Situations
अगर कोई Research Analyst नीचे दी गई किसी भी स्थिति में आपसे फीस लेता है, तो वह SEBI के नियमों के तहत Unauthorized Fee Deduction माना जाता है:
पहली: Agreed amount से ज़्यादा charge किया। बिना पहले बताए GST या processing fee add की।
दूसरी: Auto-renewal बिना advance notice के। SEBI के rules के अनुसार advance fee collect करने से पहले explicit consent ज़रूरी है।
तीसरी: एक ही service के लिए double charge। दो बार payment process हो गई।
चौथी: Upgrade charge बिना आपकी consent के। Basic से premium में shift कर दिया।
पाँचवीं: Annual fees SEBI cap से ज़्यादा। ऊपर explain किया।
आप भी ऐसे किसी Unauthorized Charge का शिकार हुए हैं?
अगर exactly कितना refund बनता है यह calculate करना है, हमारी team case review करती है। यहाँ register करें। हमारी team आपके मामले की जांच में पूरी सहायता करेगी।
Auto-Renewal SEBI Rules के अनुसार कैसे होनी चाहिए?
January 2025 में SEBI ने specifically clarify किया कि advance fee maximum 1 year ही collect हो सकती है। Multi-year auto-renewal या बिना notice के auto-renewal allowed नहीं है।
Renewal से पहले investor को:
- Advance में inform करना होगा
- Renewal की terms बतानी होंगी
- Opt-out का option देना होगा
बिना यह सब किए auto-renewal होना SEBI rule का उल्लंघन है। इसके अलावा, अगर रिन्यूअल के बाद research analyst ne invoice nahi diya, तो यह मामले को और गंभीर बनाता है।
ऐसी स्थिति में जो भी extra amount कटी वो refundable है।
Extra Fees लेने की Complaint कैसे करें?
सबसे पहले bank statement और original agreed price का comparison करें। Exactly कितना extra गया वो calculate करें।
Bank को immediately contact करें। अगर unauthorized charge हुआ है तो वो charge dispute कर सकते हैं। Credit card payment के case में chargeback possible है। यह step parallel में करें, SEBI complaint के साथ।
Firm को formal email करें। Unauthorized deduction की details दें। Proof attach करें। Refund माँगें।
21 दिन में response नहीं आया तो SEBI SCORES पर complaint करें। Complaint में specifically mention करें कि agreed amount से ज़्यादा charge किया गया, या SEBI fee cap exceed हुई।
SEBI SCORES portal पर शिकायत दर्ज करने की पूरी Step-by-Step प्रक्रिया जानने के लिए हमारा यह guide पढ़ें: sebi me complaint kaise karein
निष्कर्ष
रिसर्च एनालिस्ट ने एग्रीड अमाउंट से ज़्यादा फीस काट ली। Agreed amount से ज़्यादा fees लेना SEBI violation है। ₹1,51,000 annual cap से ज़्यादा fees लेना भी violation है।
Bank dispute file करें। Firm को email करें। SEBI SCORES complaint करें।
अपना हक पाने के लिए तुरंत कदम उठाएं और अपने सभी payment proofs: Bank Statement और Emails सुरक्षित रखें।
सही प्रक्रिया अपनाने से आपका वसूला गया अतिरिक्त पैसा वापस मिल सकता है।
Frequently Asked Questions
हाँ। Bank statement और original agreed price का comparison लेकर SEBI SCORES complaint करें। यह unauthorized fee deduction है।
हाँ। एक ही RA firm की सभी services की combined annual fees ₹1,51,000 से ज़्यादा होने पर excess amount refundable है।
हाँ। SEBI के advance fee rules के अनुसार explicit consent के बिना auto-renewal violation है। Bank chargeback और SEBI SCORES complaint दोनों try करें।
तुरंत credit card company को call करें और chargeback dispute file करें। साथ में SEBI SCORES complaint भी करें। दोनों parallel में चलाएं।
पिछले 12 months में उस firm को जो total fees दी हैं वो add करें। अगर ₹1,51,000 से ज़्यादा है तो excess amount claim हो सकती है।





