Stock Market Course Fraud Kaise Hota Hai: Payment से पहले ये पढ़ें

Stock Market Course Fraud Kaise Hota Hai

Quick Summary

Stock market course के नाम पर चलने वाला fraud तीन परतों में काम करता है। पहली परत free webinar, जहाँ trading नहीं सपने बेचे जाते हैं। दूसरी परत course, जो अक्सर YouTube पर मुफ्त मिलने वाली जानकारी की packaging होती है। तीसरी और असली परत course के बाद शुरू होती है, जब “advanced mentorship” और “personal guidance” के नाम पर tips group बेचा जाता है, जो बिना SEBI registration के advisory देने का पिछला दरवाज़ा है। Education पर SEBI का सीधा नियंत्रण नहीं है, लेकिन course की आड़ में tips देना registration के दायरे में आ जाता है। यहीं से complaint का रास्ता खुलता है।

YouTube पर एक free webinar देखा। बंदा बहुत convincing था। बोला trading सीख लो, नौकरी की ज़रूरत नहीं रहेगी।

Course की fees 49,000 थी। EMI का option भी था। आपने सोचा, ये खर्चा नहीं investment है, अपने ऊपर।

छह महीने बाद course की PDF आपके laptop में पड़ी है, “lifetime mentorship” वाला group सूना पड़ा है, और trading में हुआ loss course की fees से बड़ा हो चुका है। और मन में एक ही बात चुभ रही है। सिखाने वाला खुद trading से कमाता, तो course क्यों बेचता?

Stock Market Course Fraud: Educator या Advisor का Trap

सबसे पहले ये समझिए कि ये लोग खुद को “educator” क्यों कहते हैं, “advisor” क्यों नहीं।

Tips देने के लिए SEBI registration चाहिए, जिसमें qualification, exam, net worth और सख्त निगरानी है। Course बेचने के लिए इनमें से कुछ नहीं चाहिए।

तो हुआ ये कि जिन लोगों को registration मिल ही नहीं सकता था, उन्होंने board बदल लिया। काम वही, नाम education।

अगर आपको पता होगा कि एक investment adviser या research analyst kya kar sakta hai kya nahi, तो आप ख़ुद अच्छे से judge कर पाएँगे। 

ऐसे tag change से बचने के लिए आपका ये जानना ज़रूरी है कि हर role की क्या SEBI limitations हैं।

इस चीज़ की शुरुआत एक funnel से होती है, अगले section में उसे समझते हैं। 

ऐसे Stock Market Course Funnel की तीन परतें

Share market me fraud ho gaya, ये एहसास एक दिन में नहीं होता, बल्कि तीन सोची-समझी परतों से होकर गुज़रता है। 

  1. Free webinar। दो घंटे के webinar में trading की एक भी काम की बात नहीं होती। होती है lifestyle की कहानी। Rented luxury cars, screenshots, “मेरी student Priya ने पहले महीने 80,000 कमाए।”
    Webinar का एक ही मकसद है। आपके अंदर ये feeling पैदा करना कि सब कमा रहे हैं, बस आप पीछे रह गए हैं।
  1. Course। 30,000 से 2 lakh तक की fees। अंदर क्या है? Candlestick patterns, support resistance, indicators। वही सब जो YouTube पर मुफ्त में सालों से पड़ा है।
    Course बुरा होना fraud नहीं है। असली खेल अगली परत में है।
  1. Course के बाद का upsell। Course खत्म होते ही call आती है। “Sir course तो theory है, असली कमाई हमारे premium group में होती है। Live calls मिलेंगी।”

बस। यहीं पर educator ने advisory बेचना शुरू कर दिया, बिना registration के। यही वो line है जहाँ legal course illegal tips group में बदल जाता है।

Disclaimer का खेल भी देखिए

इनके हर video के नीचे एक line होती है। “For educational purposes only। We are not SEBI registered।”

फिर उसी video में stock का नाम, entry price और target बताया जाता है।

Disclaimer कोई जादुई कवच नहीं है। नीचे छोटा सा disclaimer लिखकर ऊपर खुलेआम calls देना registration की ज़रूरत को खत्म नहीं करता। 

SEBI ऐसे कई finfluencers पर action ले चुका है जो education के board के पीछे advisory चला रहे थे।

Course wale से पैसे वापस आ सकते हैं क्या?

सीधा जवाब, case पर निर्भर है। लेकिन जो बात ज़्यादातर लोगों को पता नहीं, वो ये है।

अगर course बेचने वाले ने course के साथ या बाद में tips दी हैं, calls वाला group चलाया है, या “हम बता देंगे कब लेना कब बेचना” type की service दी है, तो वो unregistered advisory का case बन जाता है। और unregistered advisory को दिया गया पैसा complaint का आधार बनता है।

आपके पास proof क्या क्या हो सकता है? Course की payment receipt, webinar की recording या screenshots जिनमें income के promises थे, premium group की chats जिनमें calls दी गईं, upsell वाली बातचीत।

आपका case education का है या छुपी हुई advisory का, यही सबसे पहला सवाल है। इस चीज़ को और अच्छे से समझने में हमारी team आपकी मदद करेगी, और सिर्फ़ इतना ही नहीं, fraud सामने आने पर हम आपके complaint filing में भी साथ रहेंगे। यहाँ register करें

कई investors यहीं रुक जाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि complaint करने से भी शायद कुछ हासिल नहीं होगा। 

पर हकीकत इससे अलग है, सही documents और सही process के साथ recovery के chances काफी बेहतर हो जाते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि complaint से refund possible है या नहीं, और उसके लिए क्या steps लें, तो हमारा detailed blog पढ़ें: sebi complaint se paise wapas milte hain kya

निष्कर्ष

Stock market course fraud का असली खेल course में नहीं, उसके बाद के upsell में छुपा होता है, जहाँ education advisory में बदल जाती है।

“Educator” का board, disclaimer की चालाकी, और premium group के नाम पर calls, ये सब registration से बचने के तरीके हैं, कमी नहीं।

अगर आपके साथ भी course के बाद tips या calls दी गई हैं, तो वो unregistered advisory का case बन सकता है।

अपने payment records और chats सँभाल कर रखिए, यही आपके case की सबसे मज़बूत नींव हैं।

Frequently Asked Questions

Registration होने पर भी course के through income के झूठे promises करना और webinar में screenshots दिखाना Advertisement Code के खिलाफ़ जा सकता है। Registered होने से जवाबदेही कम नहीं होती, बढ़ जाती है।

EMI सीधा रोकने से पहले समझ लीजिए कि loan आपके नाम पर है, course वाले के नहीं। EMI रुकने पर credit score आपका खराब होगा। पहले refund और complaint का रास्ता बनाइए, EMI का decision उसके हिसाब से लीजिए।

आपके phone में उस group की जो भी chats, screenshots या forward किए गए messages बचे हैं, वो सब काम के हैं। Payment record और upsell की बातचीत भी case का हिस्सा बनती है। Group delete होना उनकी तरफ़ से सबूत मिटाना है, आपका case खत्म होना नहीं।

अगर income के झूठे promises पर course बेचा गया था तो consumer forum का रास्ता खुला है। SEBI वाला रास्ता तब बनता है जब tips या advisory का element हो। आपके case में कौनसा रास्ता fit होता है, ये webinar के promises और chats देख कर ही तय होता है।

loader

FraudFree Support

We're online — reply instantly
Scroll to Top