Quick Summary
Share market fraud में complaint का रास्ता इस बात से तय होता है कि आपसे धोखा किसने किया। SEBI registered advisory या analyst ने किया तो रास्ता SCORES और SMART ODR से जाता है। Unregistered advisory, telegram group या fake trading app ने किया तो असली लड़ाई cyber crime complaint और police के रास्ते लड़ी जाती है। Stock broker ने किया तो पहले broker को लिखित complaint, फिर exchange और arbitration का रास्ता है। नीचे चारों situations अलग अलग समझाई हैं। अपनी वाली पहचानिए और उसी के रास्ते पर आज ही पहला कदम लीजिए, क्योंकि हर रास्ते में देरी सबसे बड़ी दुश्मन है।
Fraud होने के बाद का सबसे बुरा हिस्सा पैसा जाना नहीं होता। वो अकेलापन होता है जब समझ नहीं आता कि जाएँ किसके पास।
Police? SEBI? Bank? Consumer court? हर कोई अलग बात बताता है। Internet पर हर article आधी कहानी कहता है। और इसी उलझन में हफ्ते निकल जाते हैं, वही हफ्ते जो recovery के लिए सबसे कीमती थे।
इस page का काम एक ही है। आपसे एक सवाल पूछना, और उसके जवाब से आपको सीधा सही रास्ते पर भेज देना।
पहला सवाल: आपसे धोखा किया किसने?
नीचे चार situations हैं। जो आपकी कहानी से match हो, वही आपका section है।
Situation 1: SEBI registered advisory या research analyst ने
आपने fees दी थी, entity का INH या INA registration था, और अब refund नहीं मिल रहा, service घटिया निकली, या नियम तोड़े गए।
ये सबसे साफ रास्ते वाला case है, क्योंकि entity का registration दाँव पर है और SEBI का system सीधा उस पर लागू होता है। रास्ता SCORES complaint से शुरू होकर SMART ODR तक जाता है।
आपकी situation के हिसाब से यहाँ से शुरू कीजिए।
Refund की बात करने से पहले ये भी समझ लीजिए कि RA असल में क्या कर सकता था और कहाँ उसकी सीमा खत्म होती है, ताकि आपके case का violation पहचानना आसान हो जाए: research analyst kya kar sakta hai kya nahi।
Situation 2: Telegram group, WhatsApp वाले या unregistered advisory ने
Tips बेचने वाला SEBI में registered नहीं निकला। Group delete हो गया, number block हो गया, या “premium package” लेकर गायब हो गए।
यहाँ मामला ये सोचने का नहीं कि telegram par stock tips sahi hai ya fraud, सीधा cheating का है।
और रास्ता तीन तरफ से चलता है, cyber crime portal, SCORES की unregistered category और police।
Situation 3: Trading app ने, जहाँ withdrawal अटक गया
App में balance दिख रहा है पर निकल नहीं रहा, और “tax” या “fees” माँगी जा रही है।
ये fake trading app का case है, और इसमें सबसे पहला काम है अगला payment रोकना।
Situation 4: आपके अपने stock broker ने
Demat आपका असली broker के पास है, पर account में बिना पूछे trades हुईं, charges गलत कटे, या funds release नहीं हो रहे।
Broker के case का रास्ता बाकी सबसे अलग है।
पहले broker को लिखित complaint, फिर exchange का investor grievance system, और आगे arbitration। यहाँ time limits भी लागू होती हैं, इसलिए टालना सबसे महँगा साबित होता है।
अगर यही आपकी situation है, तो अलग से पूरा blog पढ़िए: broker ne bina puche account me trade kiya।
हर Share Market Fraud में ये 3 चीज़ें common हैं
Situation कोई भी हो, तीन नियम हर case पर लागू होते हैं।
- Proof आज save कीजिए। Chats, payment records, screenshots, contract notes। Fraud करने वाले सबूत मिटाने में तेज़ होते हैं, आपको save करने में उनसे तेज़ होना है।
- नया payment किसी को नहीं। Na “tax,” na “recovery fees,” na “file charge।” Fraud के बाद पैसा माँगने वाला हर आदमी उसी fraud का अगला chapter है।
- Speed ही सबसे बड़ा हथियार है। हर रास्ते में ताज़ा case की ताकत पुराने case से ज़्यादा होती है। आज की complaint अगले महीने की complaint से कई गुना भारी है।
ऐसे cases में एक ही entity आपको कई तरीकों से फँसा सकती है, advisory भी वही थी, app भी उन्हीं का था, broker referral भी उन्हीं के through हुआ।
यहाँ अकेले situation पहचानना काफी नहीं, पूरी chain समझनी पड़ती है।
फिर भी कुछ cases इतने सीधे नहीं होते कि एक ही situation में पूरी तरह fit बैठ जाएँ।
अभी भी समझ नहीं आ रहा कि आपका case किस type का है?
कई cases दो खानों में एक साथ बैठते हैं। Registered advisory ने fake app भी दिलवा दिया। Telegram group ने broker के पास account भी खुलवाया।
ऐसे में complaint की strategy और भी सोच-समझकर बनती है, क्योंकि गलत खाने में डली complaint महीने खा जाती है।
Documents देखकर आपके case का सही रास्ता और पहला कदम, तीनों में हमारी team आपकी मदद करेगी। उलझन में हफ़्ते गँवाने से बेहतर है कुछ देर की बात। रास्ता बताने के बाद हम यहीं नहीं रुकते, complaint file करने में भी हम आपका पूरा साथ देंगे। यहाँ register करें।
कई investors के मन में एक और सवाल रहता है: complaint file करने के बाद असल में process कैसे चलता है और result आने में कितना समय लगता है।
ये जानना strategy बनाने में भी मदद करता है, क्योंकि हर रास्ते का अपना अलग timeline होता है।
अगर आपको जानना है कि SEBI complaint कैसे करें और इसमें कितना time लगता है, तो हमारा blog पढ़ें: sebi complaint me kitna time lagta hai।
निष्कर्ष
Share market fraud में सबसे बड़ी दुश्मन उलझन है, ये समझ न आना कि जाएँ किसके पास।
असल में रास्ता सीधा है, बस ये पहचानना है कि धोखा किसने किया, registered advisory, unregistered entity, trading app या broker।
हर रास्ते के अपने नियम हैं, पर तीन चीज़ें हर case में common हैं, proof बचाना, नया payment न करना, और तेज़ी से action लेना।
अपनी situation पहचानिए और आज ही सही दिशा में पहला कदम उठाइए।
Frequently Asked Questions
यही पहला कदम है और 5 minute का है। SEBI की site पर उसका नाम और number check कीजिए। Registered निकला तो Situation 1 का रास्ता, नहीं निकला तो Situation 2 का। Check करने का पूरा तरीका ऊपर वाली guide में है।
हाँ, अक्सर दो या तीन जगह complaint होती है, पर सब में कहानी और amounts बिल्कुल same होने चाहिए। अलग अलग जगह अलग बात लिखना अपने ही case को कमज़ोर करना है। ऐसे mixed cases में strategy पहले बनाना सबसे ज़रूरी है।
Complaint उस entity के खिलाफ़ होती है जिसने पैसा लिया और धोखा दिया। दोस्त ने अगर सिर्फ़ बताया था और उसका कोई commission या role नहीं था, तो वो case का हिस्सा नहीं बनता। हाँ, जिस link या group से आप जुड़े थे, उसकी जानकारी complaint में काम आती है।
ये feeling हर victim की होती है, और इसी शर्म पर fraud का पूरा धंधा टिका है। लोग चुप रहते हैं, इसलिए वो अगला शिकार ढूँढ लेते हैं। आप अकेले नहीं हैं, और complaint करना फँसने की नहीं, वापस लड़ने की निशानी है।





