Motilal Oswal App Ki Complaint Kaise Kare : Online शिकायत दर्ज करें

Motilal Oswal App Ki Complaint Kaise Kare

Motilal Oswal एक दशकों पुरानी firm है, बड़ा client base, established reputation। लेकिन यही भरोसा कभी-कभी investors को सतर्क रहने से रोकता है। और तभी होता है नुकसान।

Unauthorized trades, account में छेड़छाड़, app पर झूठे profit figures, यह सब Motilal Oswal platform पर भी होता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ है, तो आप भी जानना चाहते होंगे कि Motilal Oswal app ki complaint kaise kare? 

जानिए पूरा process। 

Motilal Oswal App के खिलाफ Complaint कब करनी चाहिए?

हर problem complaint नहीं बनती। Market का उतार-चढ़ाव, आपका खुद का investment decision, इनके लिए कोई regulatory relief नहीं मिलता।

लेकिन नीचे दी गई situations अलग हैं:

  • App ने कोई trade execute की जिसका आपने कोई instruction नहीं दिया
  • Withdrawal request डाली लेकिन funds account में नहीं आए
  • Screen पर profit दिखा, निकालने गए तो पैसे थे ही नहीं
  • Registered mobile या email आपकी जानकारी के बिना बदल दिया गया
  • Margin position बिना किसी prior notice के square off हो गई
  • Grievance raise की, हफ्ते बीत गए, कोई जवाब नहीं आया

इनमें से कोई भी situation हुई? यह customer experience की बात नहीं रही। यह broker misconduct का मामला बन गया।

Motilal Oswal App Ki Complaint Kahan Karen?

Motilal Oswal SEBI-registered entity है। इसका सीधा मतलब है कि आपके पास सिर्फ broker का नंबर dial करने से कहीं ज़्यादा options हैं।

Complaint के लिए एक ladder है।

नीचे से ऊपर चढ़ें, हर step पिछले से ज़्यादा powerful है।

Motilal Oswal App Ki Complaint Kaise Kare in Hindi

पहला कदम हमेशा broker के अपने grievance system से शुरू होता है।

Motilal Oswal के पास phone support, email support और in-app complaint, तीनों हैं। लेकिन एक बात याद रखें:

Phone पर बात करें, लेकिन complaint हमेशा लिखित में करें।

Phone call का कोई record नहीं होता। कल broker कह सकता है, “हमें ऐसी कोई complaint नहीं मिली।” 

Written complaint यह possibility खत्म करती है। हर email, हर in-app ticket एक timestamp के साथ record बनाता है जो आगे SEBI SCORES और arbitration तक काम आता है।

Process यह है:

  1. Motilal Oswal app या website पर login करें।
  2. “Support” या “Grievance Redressal” section खोलें।
  3. Issue को clearly लिखें: date, trade ID, amount, और exact problem।
  4. Trade statements, screenshots, और सभी related messages attach करें।
  5. Submit करने के बाद ticket number या acknowledgment number नोट करें।

साथ में compliance officer को email भी भेजें। App ticket के अलावा एक separate written record बनाना आपकी position को और मजबूत करता है।

जवाब नहीं आया या satisfactory नहीं था? अगला step तैयार रखें।

SEBI Me Complaint Kaise Kare?

SEBI SCORES यानी Securities and Exchange Board of India Complaints Redress System, वह platform है जहाँ आपकी complaint एक official regulatory record बन जाती है।

एक ज़रूरी बात: SCORES पर जाने से पहले Motilal Oswal के internal grievance system से गुज़रना ज़रूरी है। वहाँ resolution न मिले, तभी SCORES का रास्ता लें।

SCORES पर complaint दर्ज करने का process:

  1. SCORES portal पर नया account बनाएं, PAN, mobile number और email ज़रूरी होंगे।
  2. “File a Complaint” section में जाएं और Motilal Oswal को select करें।
  3. सही complaint category चुनें और पूरी detail में issue describe करें।
  4. सभी documents upload करें, trade logs, screenshots, broker के साथ हुई written communication।
  5. Submit करने पर एक SCORES registration number मिलेगा, इसे संभालकर रखें।

SCORES 2.0 के तहत complaint सीधे Motilal Oswal को route होती है। Broker को 21 calendar days के अंदर Action Taken Report (ATR) submit करनी होती है।

ATR से संतुष्ट नहीं हैं? First Level Review का option है। उससे भी काम न बने तो Second Level Review। और अगर वहाँ भी बात नहीं बनी, तो SMART ODR।

NSE Me Complaint Kaise Kare Online?

Motilal Oswal NSE का registered trading member है। इसलिए NSE का investor grievance portal भी एक strong channel है।

यह process follow करें:

  • NSE की website के investor grievance section में जाएं।
  • Complaint form में Motilal Oswal का नाम, client code और problem की पूरी details भरें।
  • सभी supporting documents upload करें।
  • Submit करने पर acknowledgment मिलेगा। Status यहाँ से track करें।
  • NSE complaint को Motilal Oswal के पास भेजता है। जवाब satisfactory नहीं है? तो complaint को close मत करें। Remarks देकर उसे open रखें।

अगर मामला फिर भी हल नहीं होता, तो Investor Grievance Redressal Committee (IGRC) के पास जाता है। IGRC दोनों parties को सुनती है। IGRC से भी resolution न मिले, तो arbitration का रास्ता खुलता है।

BSE Me Complaint Kaise Kare Online?

Motilal Oswal BSE का भी trading member है। BSE का grievance system भी उतना ही effective है।

यह process follow करें:

  • BSE की website के investor section में जाएं।
  • Complaint form में Motilal Oswal का नाम, issue की details और सभी documents upload करें।
  • Submit करें। एक complaint reference number मिलेगा।
  • BSE पहले Motilal Oswal से जवाब मांगता है। जवाब असंतोषजनक हो, तो मामला BSE की IGRC के पास जाता है। IGRC से भी हल न हो, तो arbitration शुरू होती है।

SMART ODR Par Complaint Kaise Kare Online?

SEBI SCORES, NSE, BSE, सब try किया। Motilal Oswal का response फिर भी satisfactory नहीं रहा?

अब SMART ODR आता है।

SMART ODR यानी Securities Market Approach for Resolution Through Online Dispute Resolution। इसे SEBI, NSE, BSE, NSDL और CDSL ने मिलकर बनाया है।

यह दो stages में काम करता है:

  • Pre-Conciliation: पहली कोशिश। बिना किसी formal legal action के दोनों parties के बीच बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश होती है।
  • Conciliation: अगर Pre-Conciliation काम न आए तो एक neutral conciliator नियुक्त होता है। 21 दिनों के भीतर दोनों sides को एक common ground पर लाने की कोशिश होती है।

एक critical बात: अगर SCORES पर complaint pending है और उसी समय SMART ODR पर वही complaint file करते हैं, तो SCORES की complaint automatically disposed हो जाती है। 

Arbitration के लिए कब जाना चाहिए?

Conciliation से भी हल न निकले, तब arbitration का रास्ता लें

जब broker ने internal grievance ignore की हो, SCORES पर ATR unsatisfactory रही हो, और SMART ODR की conciliation fail हो गई हो, तभी यहाँ आएं। 

NSE या BSE के arbitration portal पर जाएं, claim amount और issue की details भरें, सभी documents attach करें। 

Arbitrator दोनों sides को सुनता है और एक legally binding award देता है जो court की तरह enforceable होता है।

Arbitration में आपका evidence ही सब कुछ है, trade logs, contract notes, screenshots, और सभी written communications।

क्या आपको अपनी शिकायत दर्ज करने में परेशानी हो रही है?

गलत तरीके से शिकायत Reject न हो, अपनी डूबती हुई रकम और अधिकार बचाने के लिए हमारी Expert टीम से सलाह लें।

हमारे साथ रजिस्टर करें और शिकायत सही तरीके से दर्ज कराएं।

Motilal Oswal ने ज्यादा Brokerage या Charges काटे तो क्या करें?

कई बार समस्या ट्रेड्स में नहीं बल्कि बिल में होती है।

अस्पष्ट चार्ज, हर महीने बढ़ती हुई ब्रोकरेज और पूछने पर गोलमोल जवाब मिलना आम बात है।

  1. अपना agreed rate card निकालिए और उसकी तुलना contract note से कीजिए।
  2. जो भी चार्ज तय रेट से अधिक हैं, उन्हें हाईलाइट कीजिए। यही आपकी शिकायत का मुख्य आधार बनेंगे।
  3. अगर आपसे सिर्फ ब्रोकरेज बनाने के उद्देश्य से बार बार खरीदारी और बिक्री करवाई गई है, तो इसे churning कहते हैं। Tribunals ने ऐसे मामलों में आधी से लेकर पूरी ब्रोकरेज वापस दिलवाई है (एक केस में ₹7,39,592 का रिफंड मिला था)।

शिकायत के साथ अपना ledger और ब्रोकरेज का पूरा हिसाब जोड़ना न भूलें।

Motilal Oswal Me Unauthorised Trading Ki Complaint Kaise Kare?

ब्रोकर के खिलाफ दर्ज होने वाली हर तीसरी शिकायत इसी समस्या से जुड़ी होती है।

Unauthorised trading का मतलब है आपके अकाउंट में ऐसी ट्रेड्स का होना जो आपने खुद अप्रूव न की हों। SEBI के नियमों के अनुसार, बिना निवेशक की पूर्व अनुमति के कोई भी प्रतिनिधि ट्रेड नहीं कर सकता।

अक्सर इसकी शुरुआत बहुत साधारण फोन कॉल से होती है:

  • “सर, हमारी टीम गाइड करेगी।”
  • “सर, अकाउंट हम मॉनिटर कर लेंगे।”
  • “सर, पिछला लॉस रिकवर करवा देंगे।”

धीरे धीरे निवेशक अपने फैसले प्रतिनिधि पर छोड़ देता है और यहीं से नुकसान की शुरुआत होती है।

Motilal Oswal Unauthorised Trade Case Study: जानिए कैसे हुआ ₹80,000 का नुकसान

एक ट्रेडर को Motilal Oswal के प्रतिनिधि का कॉल आया, जिसने ट्रेडिंग फैसलों में मदद का वादा किया। ट्रेडर ने ₹1,00,000 जमा किए

शुरुआत में कुछ ट्रेड्स के बाद प्रतिनिधि ने लॉस रिकवर करने के बहाने लॉग इन आईडी मांग ली। धीरे धीरे कंट्रोल प्रतिनिधि के हाथ में चला गया और ट्रेडर की मर्जी के बिना बड़ी क्वांटिटी में पोजीशंस ली जाने लगीं।

जब तक अकाउंट रिव्यू हुआ, तब तक ट्रेडर का ₹80,000 का नुकसान हो चुका था और वह समझ ही नहीं पा रहा था कि यह मार्केट का सामान्य नुकसान था या अकाउंट का मिसयूज।

आंकड़े क्या कहते हैं?

यह सिर्फ एक trader की कहानी नहीं है। Broker के अपने disclosure के हिसाब से पिछले 4 साल का रिकॉर्ड देखिए, और आखिरी कॉलम पर नज़र डालिए:

वित्तीय वर्ष कुल शिकायतें Unauthorised Trading शिकायतें प्रतिशत
2025-26 761 286 37.58%
2024-25 1,079 366 33.92%
2023-24 498 174 34.94%
2022-23 516 195 37.79%

साल-दर-साल, हर तीसरी complaint वही एक प्रॉब्लम है। आप अकेले नहीं हैं।

Motilal Oswal Trading Fraud Signs: कहीं आपके साथ भी तो नहीं हो रही अनधिकृत ट्रेडिंग?

अगर इनमें से कुछ भी आपके साथ हुआ है, तो अपने account को आज ही चेक कीजिए:

  • ऐसी trades दिखनी जो आपने कभी approve ही नहीं कीं।
  • Representative द्वारा अपने मन से quantity तय करना।
  • Loss होने के बाद लगातार “recovery trades” करवाना।
  • Guaranteed profit या fixed return का वादा करना।
  • Options trading में धकेलना, जबकि आपने कोई interest न दिखाया हो।
  • Contract notes देखकर हैरान रह जाना।
  • बार-बार यह सुनना,“सब मुझ पर छोड़ दीजिए।”

और अब वो बात जो हर victim को ताकत देती है, SEBI के नियमों के मुताबिक, हर trade का सबूत देना broker की जिम्मेदारी है, आपकी नहीं।

आपको यह साबित नहीं करना है कि आपने trade नहीं की।

Broker को साबित करना होगा कि trade आपने ही की थी, चाहे recorded call से, लिखित instruction से, या आपके अपने login से। जहाँ सबूत नहीं है, वहाँ trade को unauthorised ही माना जाएगा।

Complaint का तरीका वही है जो ऊपर ladder में बताया गया है।

बस evidence के तौर पर अपने WhatsApp chats, contract notes, call recordings और SMS alerts सब पहले ही दिन डाउनलोड करके संभाल लें, और अपने account का password बदलकर तुरंत access secure कर लें।

Motilal Oswal Unauthorised Trade Rights: आपके अधिकार और जरूरी कदम

SEBI के नियमों के मुताबिक, ट्रेड की अनुमति का सबूत देने की जिम्मेदारी ब्रोकर की है, निवेशक की नहीं।

आपको यह साबित नहीं करना है कि आपने ट्रेड नहीं की। ब्रोकर को कॉल रिकॉर्डिंग, लिखित निर्देश या लॉग इन डेटा से यह साबित करना होगा कि ट्रेड आपने ही की थी। सबूत न होने पर ट्रेड को unauthorised माना जाएगा।

नुकसान से बचने के लिए तुरंत ये कदम उठाएं:

  • अकाउंट पासवर्ड बदलें: सबसे पहले अपने ट्रेडिंग अकाउंट का पासवर्ड तुरंत बदल लें ताकि आपका एक्सेस सुरक्षित हो जाए।
  • सारे सबूत संभालकर रखें: मामला शुरू होते ही अपने WhatsApp chats, contract notes, call recordings और SMS alerts तुरंत डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
  • स्टेप बाय स्टेप शिकायत दर्ज करें: सबसे पहले ब्रोकर के इंटरनल सपोर्ट में बात करें, फिर SCORES portal, फिर Exchange (NSE/BSE) और अंत में SMART ODR पर शिकायत दर्ज करें।

क्या Motilal Oswal से पैसा वापस मिलेगा? 

सीधा जवाब: हाँ, लेकिन तभी जब नुकसान Motilal Oswal की गलती से हुआ हो।

Market risk की वजह से हुआ नुकसान recover नहीं होता। लेकिन अगर किसी ने OTP लेकर unauthorized trades की हों, account details बिना consent के बदली हों, या assured returns का झूठा वादा किया हो, तो arbitration में recovery संभव है।

एक real case इसे और clear करेगा।

एक retired Hindustan Zinc employee ने एक जाने-पहचाने व्यक्ति पर भरोसा किया। उस व्यक्ति ने trades manage करने का offer दिया। Investor ने हाँ कहा।

motilal oswal complaint

जब भी OTP माँगा गया, investor ने दे दिया। हर बार यही लगा कि यह कोई routine processing step है। उसे नहीं पता था कि वे OTPs उसके account में trades place करने के लिए use हो रहे हैं, ऐसी trades जिनका उसने कभी कोई instruction नहीं दिया।

App पर ₹28 लाख का profit दिख रहा था। Number real लग रहा था। Investor ने withdrawal की कोशिश नहीं की, सोचा, बढ़ने दो।

फिर एक दिन पता चला कि account की registered email बदल दी गई है। हर trade alert, हर contract note, सब एक अलग address पर जा रहा था। Audit trail मिटा दी गई थी।

कुल नुकसान: ₹28,00,000।

हमारी team ने case review किया। हमने violation-mapped complaint तैयार की। 

Motilal Oswal की compliance team को formally file किया। Internal resolution नहीं मिला। SEBI SCORES पर escalate किया। फिर SMART ODR। Investor को counselling और arbitration process में represent किया।

Arbitration award: ₹28,00,000: 100% recovery

यह case prove करता है कि Motilal Oswal App Ki Complaint Kaise Kare, यह जानना ही आधी लड़ाई है।

निष्कर्ष

Motilal Oswal app ki complaint kaise kare, अब यह सवाल unanswered नहीं रहना चाहिए।

शुरुआत broker के internal grievance system से। फिर SEBI SCORES। ज़रूरत पड़े तो NSE या BSE। और अगर वहाँ भी हल न निकले, SMART ODR और arbitration।

अगर आप अब भी उलझन में हैं कि इस पूरे प्रोसेस की शुरुआत कहाँ से करें या आपके broker ki shikayat kahan karen, तो सबसे पहले अपने सारे सबूत (screenshots, emails, trade logs) एक जगह इकट्ठा करें।

याद रखें, documentation जितनी strong होगी, आपके पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही ज़्यादा होगी। इसलिए देर मत कीजिए, अपने हक के लिए आज ही सही कदम उठाइए।

Frequently Asked Questions

हाँ। OTP share करना आपकी गलती नहीं मानी जाती अगर वो false pretence से लिया गया हो। यह unauthorized access है और SEBI नियमों का सीधा उल्लंघन है। 

Motilal Oswal की compliance team को तुरंत written complaint भेजें और account audit request करें।

हाँ। SEBI किसी भी प्रकार की assured return promise को completely prohibit करता है।

loader

FraudFree Support

We're online — reply instantly
Scroll to Top