Quick Summary
पहले subscription ली। Trades हुए। Loss आया। अब कह रहे हैं कि थोड़ा और invest करो, पिछला loss भी recover हो जाएगा। यह recovery scheme है। यह SEBI rules का सीधा उल्लंघन है। जितना ज़्यादा पैसा देंगे, उतना ज़्यादा डूबेगा। यह page बताता है कि इस pattern को कैसे पहचानें और अभी क्या करें।
पहला call बड़ा convincing था।
उन्होंने profit screenshots दिखाए। दूसरे clients के success stories बताए। SEBI registration number दिखाया। और आपने subscribe किया।
फिर trades हुए। Loss आया।
बोले कि “यह market की गलती थी, हमारी नहीं। लेकिन हम आपको recover करा सकते हैं। ₹25,000 का premium plan लीजिए।”
यहीं से असली problem शुरू होती है।
यह Recovery Scam कैसे काम करता है?
यह कोई random बात नहीं है। यह एक designed pattern है।
पहले एक affordable plan से start होता है। शुरू में कुछ tips सही निकलते हैं, trust बनाने के लिए। फिर एक बड़ा loss करवाया जाता है।
अब investor डरा हुआ और desperate होता है। यही सबसे vulnerable moment है जब recovery का झांसा दिया जाता है।
Recovery fee दी। वो भी गई। फिर और बड़ा “special package” आया।
यह cycle तब तक चलती है जब तक आपके पास पैसे हैं।
Loss Recovery का वादा करना SEBI का Violation क्यों है?
Multiple violations एक साथ होते हैं इस situation में।
जब किसी research analyst ne nuksan kiya होता है, तो trader वैसे ही परेशान रहता है और recovery के चक्कर में दोबारा फंस जाता है।
SEBI का Regulation 15 clearly कहता है कि कोई भी registered Research Analyst trading losses recover करने का वादा नहीं कर सकता। यह वादा करते ही violation हो जाता है, चाहे बाद में कुछ भी हो।
Loss recovery का वादा करना implied guarantee है जो SEBI ने explicitly prohibit किया है।
इसके अलावा loss के बाद escalating fee structure बनाना, पहले ₹15,000 फिर ₹25,000 फिर ₹40,000, यह unfair trade practice है।
सबसे पहला काम: पैसे देना बंद करें
यह सुनने में simple लगता है। लेकिन यही सबसे ज़रूरी step है।
Recovery नहीं होगी। जितना ज़्यादा देंगे उतना ज़्यादा डूबेगा। यह pattern इस तरह designed है।
Loss के तुरंत बाद नया plan offer हो रहा है। “Senior analyst” या “special team” का mention हो रहा है। Time pressure दिया जा रहा है कि “अभी decide करो, offer सिर्फ आज तक है।” Payment फिर से personal account या नए UPI में माँगी जा रही है। पिछला representative गायब हो गया और नया आया।
एक भी flag दिखे तो payment बंद करें।
अभी जो भी evidence है वो save करें। वह WhatsApp message या call जिसमें recovery का वादा किया गया था, उसका screenshot। हर payment का record जो आपने इस पूरी journey में किया। Bank statements। Trading statements जिनमें actual losses दिखती हैं।
यह सब evidence है। और यह आपके case को बहुत strong बनाता है।
RA के खिलाफ Complaint कैसे करें?
अगर entity SEBI registered है तो SEBI SCORES पर complaint file करें।
Complaint में clearly mention करें कि initial subscription fee कितनी थी। Loss के बाद recovery के नाम पर कितने और payments हुए। किन exact words में recovery promise किया गया था। Total amount paid कितना है।
जितना specific होंगे, उतना better।
SEBI SCORES complaint file करने के बाद firm को 21 days में respond करना compulsory हो जाता है। यह informal grievance से बिल्कुल अलग है।
शिकायत करते समय आपसे कोई गलती न हो, इसलिए process शुरू करने से पहले sebi me complaint kaise karein वाले हमारे blog को एक बार ज़रूर पढ़ लें।
अगर SCORES से resolution नहीं मिला तो SMART ODR है। वहाँ एक independent conciliator दोनों sides को सुनता है। और अगर conciliation भी fail हो तो arbitration होती है जहाँ award legally binding होता है।
अगर SEBI Registered नहीं था?
तो situation और serious है क्योंकि unregistered होकर advisory services देना ही illegal है।
Cybercrime portal पर Financial Fraud category में complaint करें। सभी payment details और conversations attach करें।
शिकायत दर्ज कराने के बाद आप यह जानने के लिए कि कार्रवाई कहाँ तक पहुंची, हमारे guide cyber crime complaint ka status kaise check kare को follow कर सकते हैं।
साथ में local police में FIR के लिए application दें। यह cognizable offence है।
कितना Recover हो सकता है?
यह इस पर depend करता है कि recovery promise का कितना clear documentation है और payments कहाँ गईं।
अगर “हम आपका loss recover कर देंगे” type का exact message WhatsApp में है, यह case का सबसे strong piece है।
Payments अगर firm के official corporate account में गई थीं तो recovery की probability ज़्यादा है।
अगर personal accounts में गई थीं तो firm की liability establish करने में थोड़ा और effort लगता है।
हमारी team recovery scheme के cases handle करती है। SEBI SCORES filing से arbitration representation तक। यहाँ अपनी situation share करें।
निष्कर्ष
Loss के बाद recovery का वादा करके fees लेना SEBI का उल्लंघन है।
इस cycle से निकलने का एक ही तरीका है: अभी पैसे देना बंद करें, evidence save करें, और complaint file करें।
SEBI के सख्त नियम आपके अधिकारों की रक्षा के लिए हैं, इसलिए बिना डरे अपनी आवाज़ उठाएं।
जितनी जल्दी होगा उतना ज़्यादा recover होने की संभावना है।
Frequently Asked Questions
नहीं। SEBI Regulation 15 के अनुसार कोई भी registered research analyst trading losses recover करने का वादा नहीं कर सकता। ऐसे में complaint करने पर सभी fees वापस मिलने की strong possibility रहती है।
अगर recovery promise का screenshot है और payment traceable है तो strong case बनता है। SEBI SCORES और SMART ODR process के through recovery possible है।
कुछ नहीं होगा। वो legally force नहीं कर सकते। अगर threatening calls आएं तो यह extortion है और police matter है।
हाँ। हर payment को date और amount के साथ complaint में mention करें। Total amount जितना ज़्यादा होगा, case उतना serious होगा।
तुरंत सभी communication document करें। उनसे बात करना बंद करें। Evidence save करें। SEBI SCORES complaint file करें। अगर threatening calls आ रहे हैं तो police complaint करें।





