Kya Research Analyst Demat Access Maang Sakta Hai: सच जानिए

Kya Research Analyst Demat Account Access Maang Sakta Hai

Quick Summary

नहीं। SEBI के नियमों के अनुसार research analyst आपके demat account का access, login, password या bank account details नहीं माँग सकता। RA का काम सिर्फ research और recommendation देना है, आपकी तरफ से trade करना नहीं। जो RA account access माँग रहा है, वो SEBI regulations का सीधा violation कर रहा है। ऐसे RA के खिलाफ SEBI SCORES पर complaint हो सकती है, और अगर access देने के बाद loss हुआ है तो recovery का रास्ता भी खुला है।

“Sir, आप trade नहीं कर पाओगे time पर। Demat का login दे दो, हम आपके लिए trade कर देंगे। Profit double होगा।”

ये line सुनकर लाखों investors ने अपना demat password share कर दिया। कुछ हफ्तों बाद account खाली मिला।

अगर कोई research analyst आपसे demat access, password या bank details माँग रहा है, रुक जाइए। पहले ये पढ़िए।

SEBI का नियम क्या कहता है?

SEBI (Research Analysts) Regulations के तहत research analyst की भूमिका साफ define है, research report देना और stock recommendations देना।

Research analyst को client के funds या securities handle करने की अनुमति ही नहीं है। ना demat access, ना bank access, ना आपकी तरफ से trading।

आपके account से trade सिर्फ दो लोग कर सकते हैं: आप खुद, या SEBI registered stock broker जिसके साथ आपका proper agreement है। Research analyst इन दोनों में नहीं आता।

ये separation जानबूझकर बनाया गया है, ताकि advice देने वाला और पैसा handle करने वाला कभी एक व्यक्ति ना बने। 

जिस दिन ये दोनों role एक ही हाथ में आ जाते हैं, आपका control खत्म हो जाता है और सिर्फ भरोसे पर निर्भर रहना पड़ता है। 

RA Demat Access क्यों माँगते हैं?

जो research analyst आपका demat login माँग रहा है, उसके पास तीन में से एक मकसद है।

पहला, Overtrading करके brokerage कमाना। आपके account से दिन में 20-30 trades करेंगे। Profit हो या loss, उनका commission बनता रहेगा।

दूसरा, Profit दिखाकर बड़ी fees माँगना। शुरू में छोटे profits दिखाएँगे, फिर “profit sharing” के नाम पर मोटी रकम माँगेंगे।

तीसरा, सीधा पैसा निकालना। Login मिलने के बाद linked bank account तक पहुँच बनाना मुश्किल नहीं होता।

तीनों cases में नुकसान आपका है और control उनका।

“Profit Sharing” वाला Trap

कई RA कहते हैं: “fees मत दो, profit में से 30% देना।” सुनने में fair लगता है।

लेकिन SEBI-registered research analyst profit-sharing model पर काम नहीं कर सकता। RA सिर्फ fixed fees ले सकता है। Profit sharing का offer खुद में एक violation है।

और profit sharing के लिए उन्हें आपके trades देखने होंगे, यानी वहीं से demat access की माँग शुरू होती है।

अगर अब तक समझ आ गया है कि आपके साथ भी यही हुआ है और सवाल यही है, मेरे साथ फ्रॉड हुआ है मैं क्या करूं, तो जवाब उतना मुश्किल नहीं जितना लगता है। 

अगर आपने Account Access दे दिया है तो अभी क्या करें?

घबराइए नहीं, लेकिन आज ही ये तीन काम कीजिए।

पहला,  Password तुरंत बदलिए। Demat, trading app और linked email तीनों का।

दूसरा, Transaction history निकालिए। जितने trades आपकी जानकारी के बिना हुए, उनकी list बनाइए। Contract notes आपके broker से मिल जाएँगे।

तीसरा, RA के साथ हुई हर chat save कीजिए। जिस message में उसने access माँगा था, वो message आपके case का सबसे बड़ा proof है।

Loss हो चुका है? Complaint का रास्ता खुला है

अगर RA ने आपके account से trade करके loss कराया है, तो यह सिर्फ “बुरी सलाह” का मामला नहीं है, यह SEBI regulations का violation है।

Registered RA के खिलाफ SEBI SCORES पर complaint होती है और SMART ODR से refund/compensation का रास्ता निकलता है। Chat proof + transaction history वाले cases मजबूत होते हैं।

ये situation जितनी आम है, उतनी ही ठीक होने लायक भी है, बस सही documents के साथ सही जगह complaint डालनी होती है।

Loss होने के बाद पहला कदम क्या होना चाहिए, ये पूरी guide यहाँ पढ़ें: research analyst ne nuksan kiya 

Demat access दे चुके हैं या loss हो चुका है, दोनों situations में documents और chat proof सबसे पहले सुरक्षित करना ज़रूरी है। हमारी टीम पहले आपके case के evidence को देखती है, फिर बताती है कि SCORES या SMART ODR में से कौन सा रास्ता आपके लिए सही रहेगा। यहाँ register करें

निष्कर्ष

Research analyst का काम सिर्फ recommendation देना है, आपका account चलाना नहीं, ये SEBI का साफ नियम है। 

जो भी demat access, password या profit sharing माँगे, वो पहले ही violation कर रहा होता है, चाहे बाद में profit दिखे या loss। 

Access दे चुके हैं तो घबराने की बजाय password बदलिए और proof इकट्ठा कीजिए। 

सही documents ke saath complaint ka रास्ता हमेशा खुला रहता है।

Frequently Asked Questions

Fees की payment के लिए सिर्फ company का account number देना उसका काम है, आपकी bank details लेना नहीं। Net banking password, OTP या card details माँगना 100% fraud signal है।

नहीं। यह sales pressure की line है। SEBI का कोई भी नियम RA को client का account operate करने की अनुमति नहीं देता। "सब देते हैं" कहना खुद में red flag है।

हाँ। आपने access दिया, लेकिन माँगना ही violation था। SEBI के सामने यही बात matter करती है कि RA ने अपनी role की limit पार की। आपकी सहमति उसके violation को खत्म नहीं करती।

हाँ। आज profit दिख रहा है, लेकिन control उसके पास है। ज़्यादातर cases में शुरुआती profit के बाद बड़ा loss या withdrawal problem आती है। Access आज ही वापस लीजिए।

loader

FraudFree Support

We're online — reply instantly
Scroll to Top